7 Views· 08/15/24· Film & Animation

राजसमंद की बेटी भाविका ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा | Jaivardhan News


askbhavi
172 Subscribers

#jaivardhannews

राजसमंद की भाविका ने फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बुस

राजस्थान की पहली महिला एवं देश की सबसे कम उम्र की पहली महिला सोलो पर्वतारोही राजसमंद शहर के कांकरोली निवासी भाविका सनाढ्य ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी माउंट एल्बुस को फतह कर भारत का तिरंगा फहरा दिया। यह समुद्र तल से 5642 मीटर ऊंचाई पर है। भाविका ने एल्ब्रुस चोटी पर पहुंचकर दुनिया में भारत को गौरवान्वित किया है। भाविका ने अपनी इस उपलब्धि को देश के जवानों को समर्पित किया है, जो सरहद पर खड़े होकर देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने माउंट एवरेस्ट विजेता रोहताश खिलेरी बिश्नोई से प्रशिक्षण लिया और उनके मार्गदर्शन में भाविका ने 27 मई को माउंट एवरेस्ट बेस कैंप किया था।

प्रशिक्षक पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने बताया कि दो साल पहले पिता के स्वर्गवास के बाद भाविका डिप्रेशन में चली गई और उसने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। घर पर रहते उसका बॉडी वेट 95 किलो हो गया था। इसके बाद फिटनेस पर ध्यान दिया। इसी दौरान भाविका माउंट एवरेस्ट विजेता रोहताश खिलेरी बिश्नोई के संपर्क में आईं। ट्रेनिंग के बाद 15 अगस्त को भाविका ने माउंट एल्बुस चोटी को फतह कर सोलो क्लाइंब करने का रिकॉर्ड बनाया। भाविका को हाय लाइफ वेलनेस के डायरेक्टर संजीव निश्चल और जेके टायर कम्पनी के वॉइस प्रेजिडेंट बीएस डागर ने स्पॉन्सर किया। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए वह 10 अगस्त को रशिया गई, जहां 12 अगस्त को उन्होंने माउंट एल्ब्रुस चोटी की चढ़ाई शुरू की। 15 अगस्त को जब हमारा भारत देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था, तब भाविका ने स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। साथ ही देश की पहली महिला सोलो माउंट एल्बुस का रिकॉर्ड भी जुड़ गया।

Owner : Laxman Singh Rathor, Journalist in Udaipur - Rajsamand
Facebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
Twitter : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Business Inquiry Email : jaivardhanpatrika@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.com
मेवाड़, देश- प्रदेश की खबरों से अपडेट रखना। कोई वीडियो किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी अगर कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलत लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
Bhavika Sanadya
Mountain bhavika sanadya

Show more

Up next


2 Comments

paridhiagrwal

22 days ago
👍
0 0 Reply

Sneha

26 days ago
Nice one
0 0 Reply
Show more

Facebook Comments